बालोद जिला छत्तीसगढ़ Balod Jila Chhattisgarh Balod District Chhattisgarh
बालोद शहर तान्दुला नदी के तट पर बसा है, जो आधिकारिक रूप से 1 जनवरी 2012 से जिला मुख्यालय का दर्जा प्राप्त कर चुका है। बालोद शहर की धमतरी तथा दूर्ग से दूरी 44 तथा 58 किलोमिटर है। जिला मुख्यालय बालोद तानदुला (आदमाबाद) डैम के समीप है, जो सूखा एवं तानदूला नदी पर 1912 में विक्सित किया गया था।
बालोद शहर 20.73 डिग्री उत्तर एवं 80.2 डिग्री पूर्व पर स्थित है। बालोद शहर समूद्र तल की औसतन 324 मीटर (1063 फीट) उँचाई पर है। जिला बालोद का कुल रकबा 352700 हेकटर है।
जिला बालोद वन, जल एवं खनिज संसाधन जैसे प्राकृतिक सम्पदा से सम्पन्न है। जिला बालोद धान, चना, गन्ना एवं गेहूं जैसे उपज के लिए जाना जाता है।
जिला बालोद कृषि उत्पाद के क्षेत्र में असीम सामर्थ्य रखता है। जिले के तानदुला, खरखरा एवं गौदली डैम कृषि कार्य में सिंचाई के श्रोत है।
बालोद जिला के ब्लॉक और तहसील:-
1.बालोद
2.गुण्डरदेही
3.डौण्डीलोहारा
4.गुरूर
5.डौण्डी
बालोद जिला के नगरपालिका परिषद् एवं नगर पंचायत
नगर पालिका परिषद | नगर पंचायत |
[1] बालोद | [1] चिखलाकसा |
[2] दल्ली राजहरा | [2] डौंडी |
[3] डौंडी लोहरा | |
[4] गुरुर | |
[5] अर्जुन्दा | |
[6] गुंडरदेही |
बालोद जिला की जनसंख्या
1.2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या की जनसंख्या निम्नानुसार विस्तृत है- कुल 8,26,165, पुरुष 4,08,638 और महिला 4,17,527
2.जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कुल 68,431 और 2,59,043 क्रमशः हैं।
3.जनसंख्या घनत्व 234 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जनसंख्या वृद्धि प्रति वर्ष लगभग 1.9% है।
4.प्रति हजार पुरुष प्रति 1022 महिलाएं जिले में हैं।
बालोद जिला का क्षेत्रफल
कुल जिला क्षेत्र- 3,52,700 हेक्टेयर
वन क्षेत्र-74,911 हेक्टेयर
भूमि रिकॉर्ड क्षेत्र- 2,77,789 हेक्टेयर
बालोद तहसील क्षेत्र-29,163 हेक्टेयर
गुरूर तहसील क्षेत्र- 40,214 हेक्टेयर
गुंडरदेही तहसील क्षेत्र- 68,070 हेक्टेयर
डौंडी लोहारा तहसील क्षेत्र- हेक्टेयर
डौंडी तहसील क्षेत्र-52,099 हेक्टेयर
इन्हे भी एक-एक बार पढ़ ले ताकि पुरानी चीजे आपको Revise हो जाये :-
👉छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास केंद्र