निःशक्तजनों के लिए योजनाएं | Nisaktjano ke liye yojnaye
Table of Contents
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना
योजना प्रारंभ : फरवरी 2009 से प्रारंभ।
उद्देश्य : BPL परिवार के गंभीर व बहुविकलांगों को आर्थिक सहायता
पात्रता : गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के 18 से 79 वर्ष आयुवर्ग के गंभीर एवं बहुविकलांग व्यक्ति।
लाभ : ₹500 प्रतिमाह
राज्य का हिस्सा : उक्त पेंशन राशियों में राशि ₹200 राज्यांश सम्मिलित है।
कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण प्रदाय योजना
क्रियान्वयन : पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा
पात्रता :
1. छत्तीसगढ़ का निवासी हो।
2. किसी भी प्रकार की निःशक्तता 40% या उससे अधिक हो।
मिलने वाले लाभ :
- निःशक्त जनों को कैलीपर्स, ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, श्वेत छड़ी व ब्रेल किट आदि उपलब्ध कराये जाते हैं।
- ₹5000 मासिक आय सीमा तक के लागों को निःशुल्क ₹5001-8000 मासिक आय – 50% छूट पर
- उपकरण के लिए अधिकतम सहायता राशि ₹6900 तक दी जाएगी
निःशक्तजन छात्रवृत्ति योजना
क्रियान्वयन : पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा
उद्देश्य : निःशक्त बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करना।
पात्रता:
1. छत्तीसगढ़ का निवासी हो।
2. निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो।
3. शाला/महाविद्यालय/तकनीकी शाला का नियमित छात्र हो।
4. छात्रवृत्ति हेतु अभिभावकों की आय सीमा ₹8000 प्रतिमाह
मिलने वाले लाभ : इस योजनांतर्गत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालयीन अध्ययनरत् निःशक्त विद्यार्थियों को पात्रता एवं कक्षा अनुसार ₹150 से 190 प्रतिमाह छात्रवृत्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाती है तथा दृष्टि बाधित छात्रों को ₹100/ वाचक भत्ता प्रतिमाह प्रदान किया जाता है।
सामर्थ्य विकास योजना
सामर्थ्य विकास योजना अन्तर्गत प्रदेश के निःशक्त हितग्राहियों को उपयुक्त, टिकाऊ, वैज्ञानिक रूप से तैयार आधुनिक एवं मानकीकृत सहायक यंत्र एवं उपकरण शिविर आयोजित कर प्रदाय किये जाते हैं।
योजना का उद्देश्य निःशक्तजनों का प्रमाणीकरण करना, गतिशीलता बढ़ाना एवं उनका आर्थिक, सामाजिक, व्यावसायिक पुनर्वास करना है। अधिकतम राशि ₹6900 तक की राशि के उपकरण प्रदाय किये जाने का प्रावधान है।
निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना
क्रियान्वयन : पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा
उद्देश्य : गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार के निःशक्त व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
पात्रता :
1.छत्तीसगढ़ का निवासी हो।
2. निःशक्तता 40 प्रतिशत या उससे अधिक।
3. 18 से 45 वर्ष की आयु की महिलाओं एवं 21 से 45 वर्ष आयु के निःशक्त पुरूष (जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आता)
लाभ : एक व्यक्ति के निःशक्त होने पर राशि ₹50,000 तथा दोनों के निःशक्त होने पर राशि ₹1,00,000 की सहायता राशि दी जाती है।
दीनदयाल निःशक्तजन पुनर्वास कार्यक्रम
निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के तहत राज्य में सर्वेक्षण एवं जनगणना में प्राप्त निःशक्तजनों की संख्या में से 40 प्रतिशत से ऊपर निशक्तता वाले निःशक्तजनों को प्रमाणित करने हेतु दीनदयाल निःशक्तजन पुनर्वास कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
क्षितिज अपार संभावनाएं
प्रदेश में निःशक्तजन व्यक्तियों के कल्याण के लिए क्षितिज अपार संभावनाएं नाम से 3 एकीकृत योजना प्रारंभ की गई है
निःशक्तजन शिक्षा प्रोत्सहन योजना
निःशक्त व्यक्ति अधिकार अधिनियम, 2016 में तहत 18 वर्ष तक की आयु के निःशक्त बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान किये जाने का प्रावधान है। सामान्यतः आर्थिक अभाव एवं निःशक्तता के कारण मेधावी निःशक्त बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं, जिन्हें संबल प्रदान करने के लिए माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले निःशक्त विद्यार्थियों तक तकनीकी तथा उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् नियमित निःशक्त छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
लाभ :
- जिले में माध्यमिक परीक्षा (दसवीं) से सर्वाधिक अंक पाने वाले निःशक्त छात्र तथा छात्रा को राशि ₹2,000 एकमुश्त ।
- जिले में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (बारहवीं) में सर्वाधिक अंक पाने वाले निःशक्त छात्र तथा छात्रा को राशि ₹5,000 एकमुश्त
- आई.टी.आई. /पोलिटेक्निक / स्नातक एवं स्नातकोत्तर (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को राशि ₹6,000 प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि
- चिकित्सा/तकनीकी/व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक एवं स्नाताकोत्तर अध्ययनरत विद्यार्थियों को राशि ₹12,000 प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि
- वित्तीय वर्ष 2020-21 में उच्च शिक्षा हेतु 74 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किया गया है।
निःशक्तजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण प्रदाय योजना
60 वर्ष से अधिक आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले वृद्ध/निराश्रित वृद्ध/वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली समस्या के निराकरण हेतु उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण, चिकित्सीय देखभाल की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण प्रदाय योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की गयी है।
वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा दिए गए परामर्श अनुसार अधिकतम ₹6900 तक के डायबिटिक शू, नी-स्पिलिन्ट, स्पिलिन्ट्स (विभिन्न प्रकार के), ब्रेसेस, कॉलर, वाकर, बैसाखी, छड़ी, व्हील चेयर, चश्मा, श्रवण यंत्र, डेन्चर एवं अन्य उपकरण चिकित्सक के परामर्श अनुसार एक या एक से अधिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
तीरथ बरत योजना
आरंभ : 4 दिसम्बर, 2012
पुराना नाम : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
उद्देश्य : जीवनकाल में एक बार तीर्थ यात्रा कराना
पात्र :
1. छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी हो
2. 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो या
3. निःशक्तजन हो
😀 😃नीचे में CG vyapam ADEO का पूरा सिलेबस दिया गया है इन्हे भी पढ़े😀 😃 👇 |
आजीविका |
1.अर्थव्यस्था में कृषि की भूमिका | क्लिक करे |
2.हरित क्रांति | क्लिक करे |
3.कृषि में यंत्रीकरण | क्लिक करे |
4.कृषि सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारिया | क्लिक करे |
5.कृषि सम्बंधित महत्वपूर्ण योजनाए | क्लिक करे |
6.राज्य के जैविक ब्रांड | क्लिक करे |
7.शवेत क्रांति | क्लिक करे |
8.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन | क्लिक करे |
9.दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान | क्लिक करे |
10.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौसल योजना | क्लिक करे |
11.आजीविका एवं ग्रामोद्योग | क्लिक करे |
12.ग्रामोद्योग विकास के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रयत्न | क्लिक करे |
13.संस्थागत विकास- Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
15.आजीविका हेतु परियोजना प्रबंध सहकारिता एवं बैंक | क्लिक करे |
16.राज्य में सहकारिता | क्लिक करे |
17.सहकारी विपरण | क्लिक करे |
18.भारत में बैंकिंग | क्लिक करे |
19.सहकारी बैंको की संरचना | क्लिक करे |
20.बाजार | क्लिक करे |
21.पशु धन उत्पाद तथा प्रबंध | क्लिक करे |
22.छत्तीसगढ़ में पशु पालन | क्लिक करे |
23.पशु आहार | क्लिक करे |
24.पशुओ में रोग-Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
25.मतस्य पालन | क्लिक करे |
ग्रामीण विकास की फ्लैगशिप योजनाओ की जानकारी |
1.महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना | क्लिक करे |
2.महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की विशेषताएं | क्लिक करे |
3.सुराजी गांव योजना | क्लिक करे |
4.स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना | क्लिक करे |
5.इंदिरा आवास योजना-Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
6.प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) | क्लिक करे |
7.प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना | क्लिक करे |
8.मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना | क्लिक करे |
9.मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना | क्लिक करे |
10.श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन | क्लिक करे |
11.अटल खेतिहर मजदूर बीमा योजना | क्लिक करे |
12.आम आदमी बिमा योजना | क्लिक करे |
12.स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) | क्लिक करे |
13.सांसद आदर्श ग्राम योजना | क्लिक करे |
14.विधायक आदर्श ग्राम योजना | क्लिक करे |
17.पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाए | क्लिक करे |
19.निशक्त जनो के लिए योजनाए | क्लिक करे |
20..सामाजिक अंकेक्षण-Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
21.ग्रामीण विकास योजनाए एवं बैंक | क्लिक करे |
22.सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 | क्लिक करे |
21.जलग्रहण प्रबंधन : उद्देश्य एवं योजनाए | क्लिक करे |
22.छत्तीसगढ़ में जलग्रहण प्रबंधन | क्लिक करे |
23.नीरांचल राष्ट्रीय वाटरशेड परियोजना | क्लिक करे |
पंचायतरी राज व्यवस्था |
1.पंचायती राज व्यवस्था | क्लिक करे |
2.73 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1992 : सार-संक्षेप | क्लिक करे |
3.73 वाँ संविधान संशोधन के प्रावधान | क्लिक करे |
4.छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम | क्लिक करे |
5.छत्तीसगढ़ में पंचायती राज व्यवस्था से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
6.ग्राम सभा से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
6.अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों के लिए विशिष्ट उपबंध से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
7.पंचायत की स्थापना से सम्बंधित प्रश्न -Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
8.पंचायतों के कामकाज -संचालन तथा सम्मिलन की प्रक्रिया से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
10.ग्राम पंचायत के कार्य से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
11.पंचायतों की स्थापना, बजट तथा लेखा से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
12.कराधान और दावों की वसूली से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
13.पंचायतो पर निर्वाचन का संचालन नियंत्रण एवं उपविधियाँ से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
16.शास्तियाँ-Cg Vyapam ADEO Notes | Cg vyapam ADEO Book pdf Download | क्लिक करे |
17.14 वा वित्त आयोग से सम्बंधित प्रश्न | क्लिक करे |
18.15 वाँ वित्त आयोग क्या था | क्लिक करे |