[2023] मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK

Share your love
5/5 - (1vote)

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK

2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के रूप में प्रदेश के 29वें जिला राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान ।

राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। यह क्षेत्र प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है।

मोहला मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। ( मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK )

  • भौगोलिक क्षेत्रफल – 2  लाख 14 हजार 667 हेक्टयर
  • भौगोलिक सीमाएं – उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी 2 लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। संभाग – दुर्ग
  • तहसीलों की संख्या – 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है।
  • विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत – अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर
  • कुल ग्रामों की संख्या – 499
  • कुल जनसंख्या – 2 लाख 83 हजार 947
  • अनु जनजाति – 1 लाख 79 हजार 662 (63.27 प्रतिशत)
  • राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या – 13 
  • कुल पटवारी हल्का नम्बर– 89
  • ग्राम पंचायत की संख्या – 185
  • थानों की कुल संख्या – 9
  • विधानसभा क्षेत्र – 2
  • कुल मतदान केन्द्र संख्या – 497 है।

अम्बागढ़ चौकी

  • ग्रामों की संख्या-158,
  • भौगोलिक क्षेत्रफल– 54 हजार 747 हेक्टेयर
  • जनसंख्या – 1 लाख 08 हजार 334,
  • अनु जनजाति की संख्या – 52 हजार 786, प्रतिशत 48.73
  • राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या -5,
  • पटवारी हल्का नम्बर – 33,
  • ग्राम पंचायत – 69
  • थाने– दो अम्बागढ़ चौकी थाना एवं चिल्हाटी थान

मोहला

  • ग्रामों की संख्या – 171
  • भौगोलिक क्षेत्रफल – 70 हजार 301 हेक्टेयर –
  • जनसंख्या – 86 हजार 994
  • अनु जनजाति की संख्या – 60 हजार 950 प्रतिशत 70.06
  • राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या – 4
  • पटवारी हल्का नम्बर – 28
  • ग्राम पंचायत, – 59
  • थाना- मोहला थाना

मानपुर

  • ग्रामों की संख्या– 170
  • भौगोलिक क्षेत्रफल – 89 हजार 619 हेक्टेयर
  • जनसंख्या- 88 हजार 619 है।
  • अनुसूचित जनजाति की संख्या – 65 हजार 926 प्रतिशत 74.39
  • राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या – 4 है।
  • पटवारी हल्का नम्बर – 28
  • ग्राम पंचायत- 59 ग्राम पंचायत
  • थाना– कुल 6 थाने खडगांव थाना, मानपुर थाना, कोहका, सीतागांव, मदनवाड़ा थाना एवं आँधी थाना

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में बहुमूल्य खनिज 

एमएमसी में कच्चे लोहे की दो खदानें, उच्च क्वालिटी का तेंदूपत्ता, केसीजी में सीमेंट ग्रेड चूना पत्थर का भंडार- नवगठित मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला खनिज और वन संपदा के मामले में बेहद समृद्ध हैं। ( मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK )

यहां बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान, इंडस्ट्री, बड़े बाजार नहीं हैं पर इन दोनों जिलों के विकास में यहां मौजूद खनिज और वन संपदा अहम भूमिका निभाएंगे। एमएमसी जिले में कच्चा लोहा (आयरन ओर) की दो बड़ी खदानें हैं। इससे ही शासन को सालभर में 14 से 15 करोड़ रुपए का राजस्व मिल जाता है।

इस क्षेत्र में उच्च क्वालिटी का तेंदूपत्ता निकलता है।इसी तरह केसीजी जिला लघु वनोपज के मामले में काफी समृद्ध है। खनिज मामले में यहां सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन पाया गया जाता है। इसकी नीलामी होगी तो करोड़ों का राजस्व मिलना तय है। दोनों ही जिले में बांस, सागौन और अन्य इमारती लकड़ी निकलती है।

दोनों ही जिलों में वन विभाग की ओर से हर साल वनांचल के रहवासियों के माध्यम से करोड़ों के वनोपज की खरीदी की जाती है। ( मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK )

मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पल्लेमाड़ी क्षेत्र में संचालित दो आयरन ओर के प्लांट इस क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस प्लांट में ही आसपास के ग्रामीणों को रोजगार भी मिला है। इस खदान की वजह से पल्लेमाड़ी, बोरिया सहित खड़गांव क्षेत्र में

बाहर के लोगों ही आवाजाही होने से ये क्षेत्र व्यवसायिक रूप से भी समृद्ध होने लगे हैं। वन संपदा के रूप में सागौन का बड़ा जंगल है। इसके लिए संरक्षण के लिए, बाकायदा पानावरस प्रोजेक्ट भी बनाया गया है। पानावरस के आसपास सागौन के साथ ही बांस में भी जंगल हैं। यहां पर अलग-अलग क्वालिटी के बांस पाए जाते हैं, जिसकी हर साल बड़े पैमाने पर नीलामी होती है।

अभी पूरा सेटअप बैठेगा – नए जिले में कलेक्टर, एसपी दफ्तर खुल चुके हैं। विभागों के संचालन के लिए पूरा सेटअप बैठेगा। इससे दोनों जिले के मुख्यालय व्यवसायिक केन्द्र के रूप में उभरेंगे। इन क्षेत्रों में जमीन की खरीदी-बिक्री में तेजी आई।( मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी सामान्य ज्ञान | Mohla Manpur Ambagadh Chauki Samanya gyan | Mohla Manpur Ambagadh Chauki General Knowledge GK )

Share your love
Rajveer Singh
Rajveer Singh

Hello my subscribers my name is Rajveer Singh and I am 30year old and yes I am a student, and I have completed the Bachlore in arts, as well as Masters in arts and yes I am a currently a Internet blogger and a techminded boy and preparing for PSC in chhattisgarh ,India. I am the man who want to spread the knowledge of whole chhattisgarh to all the Chhattisgarh people.

Articles: 1064

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *