EKLAVYA MODEL RESIDENTIAL SCHOOL (EMRS) ENTRANCE EXAM
हेलो स्टूडेंट्स आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरियाबंद/मैनपुर (अंग्रेजी माध्यम) में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्यता के आधार पर 60-60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा, परीक्षा का आयोजन दिनांक 03.04.2022 दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 तक आयोजित किया जाना है। आवेदन करने की तिथि का विवरण निम्नानुसार है:-
क्रमांक | विवरण | दिनाक | दिन |
1 | द्यार्थियों द्वारा भरा हुआ एवं प्रधान पाठक द्वारा आयोजित आवेदन पत्र संबंधित जिलें/विकास खण्ड में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि | 10 मार्च 2022 | गुरुवार |
2 | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संस्था प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन पत्र का परीक्षण एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कार्यालय में जमा करने की तिथि | 14 मार्च 2022 | सोमवार |
3 | जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन तिथि | 3 अप्रैल 2022 | रविवार |
उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पात्रता शर्ते निम्नानुसार होगी:
1.विद्यार्थी की आयु 01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हो।
2.प्रवेश के समय कक्षा 5वीं उत्तीर्ण हो।
3.छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श अवासीय विद्यालय मैनपुर/ गरियाबंद, कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद/छुरा/मैनपुर/फिंगेश्वर/देवभोग अभ्या कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गरियाबंद से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र तथा अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है।
प्रतिलिपि :-
1.आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नया रायपुर की ओर सूचनार्थ प्रेषित।
2.कलेक्टर जिला गरियाबंद की ओर सादर सूचनार्थ प्रेषित।
3.जिला जनसम्पर्क अधिकारी, जिला गरियाबंद की ओर सूचनार्थ प्रेषित कर लेख है कि कृपया स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
4.जिला शिक्षा अधिकारी, जिला गरियाबंद की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित। विकास खण्ड शिक्षा अधि. गरियाबंद/मैनपुर/छुरा/देवभोग/फिंगेश्वर की ओर सूचनार्थ प्रेषित।
5.प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गरियाबंद/मैनपुर की ओर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
Read the original notification :- Click here