भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना | Bhoramdev Sahkari Shakkar Karkhana
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा औद्योगिक विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ की जलवायु विशेषताओं से परिपूर्ण कबीरधाम जिले में भी परंपरागत रूप से धान की खेती की जाती रही है,
परन्तु भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा की स्थापना ने फसल चक्र में परिवर्तन हुआ। शासन की पहल से कृषकों के आर्थिक उन्निति और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 355 रूपए प्रति क्विंटल किया गया। ( भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना | Bhoramdev Sahkari Shakkar Karkhana )
Chhattisgarh ka Hastshilp | छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प
छत्तीसगढ़ के उद्योग | Chhattisgarh ke Udhyog
- भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना देश में शक्कर की आपूर्ति करने के साथ ही विदेशों में भी शक्कर का निर्यात कर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- कारखाने की स्थापना में पूंजीगत संसाधन उपलब्ध कराने वाले 16 हजार 922 कृषकों के अलावा मण्डी बोर्ड, सहकारी समितियां एवं छत्तीसगढ़ शासन इस कारखाने के सदस्य हैं, जिनके द्वारा 28.13 करोड़ अंशपूजी विनियोजित की गई थी, जो वर्तमान में बढ़कर 35.67 करोड़ रूपए हो चुकी है।
- भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा एक लाभकारी सहकारी संस्था के रूप में कार्यरत है।
- पिछले चार वर्षो में 12 लाख 73 हजार 766.257 टन गन्ना की खरीदी एवं पेराई की गई है, जिससे 324.27 करोड़ रूपए कृषकों को भुगतान किया गया है।
- पिछले चार वर्षों में 13 लाख 33 हजार 504 किंटल शकर का उत्पादन हुआ है।
- भोरमदेव सहकारी शकर कारखाना द्वारा उत्पादित शक्कर विदेशों में निर्यात होने के फलस्वरूप एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ का नाम विदेशों में जाना जाने लगा है। वहीं देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भोरमदेव शकर कारखाने का महत्वपूर्ण योगदान है।
6 मेगावाट को जन पावर प्लांट
भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा कारखाना परिसर में 6 मेगावाट को-जन पॉवर प्लांट संचालित किया जा रहा है। को-जन पावर प्लांट की स्थापना होने से गन्ने के पेराई के बाद बचने वाले अवशेष का उपयोग बिजली उत्पादन में किया जा रहा है। इससे स्वयं के लिए बिजली की आपूर्ति भी की जा रही है। ( भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना | Bhoramdev Sahkari Shakkar Karkhana )
Chhattisgarh ka Hastshilp | छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प
छत्तीसगढ़ के उद्योग | Chhattisgarh ke Udhyog
कई राष्ट्रीय अवार्ड मिले
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा को रिकार्ड समय में कारखाने की स्थापना करने तथा बेहतर संचालन करने के कारण सहकारिता के सर्वोच्च अवार्ड ठाकुर प्यारेलाल अवार्ड के साथ ही अन्य 6 राष्ट्रीय पुरस्कार क्रमश: भारत गौरव अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न अवार्ड, इंदिरा गांधी सद्भावना अवार्ड, इंटरनेशनल गोल्ड मिलेनियम अवार्ड तथा क्वालिटी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। ( भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना | Bhoramdev Sahkari Shakkar Karkhana )
Chhattisgarh ka Hastshilp | छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प
छत्तीसगढ़ के उद्योग | Chhattisgarh ke Udhyog
ईथेनॉल प्लांट की स्थापना
भोरमदेव शक्कर कारखाना में सह-उत्पाद शीरा पर आधारित ईथेनॉल प्लांट जिसकी क्षमता 80 के. एल.पी. डी. पी.पीपी मोड़ पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। ईथेनॉल प्लांट की स्थापना होने से गन्ना के सह उत्पाद शीरा का उपयोग किया जा सकेगा। इसकी स्थापना से रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। यहां अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। ( भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना | Bhoramdev Sahkari Shakkar Karkhana )