धरती पर हमें भार महसूस होता है, क्योंकि पृथ्वी का गुरुत्वीय बल हमें नीचे की ओर खींचता है और धरती, जिस पर हम खड़े होते हैं, वह स्थिर है।
इस कारण हम पृथ्वी के खिंचाव को महसूस कर सकते हैं। भारहीन अवस्था का आंशिक अनुभव हमें मनोरंजन उद्यान में झूले की सवारी करते वक्त नीचे आते समय महसूस होता है।
एक उपग्रह हर वक्त पृथ्वी पर गिरने की स्थिति में होता है। उपग्रह और हमारा शरीर दोनों ही समान गति से गिरने के कारण हम कोई खिंचाव महसूस नहीं करते और भारहीन अवस्था प्राप्त करते हैं।