लोहे का टुकड़ा पानी में डूब जाता है। पर, लोहे से बना जहाज पानी पर तैरता है, ऐसा क्यों?
इसके पीछे ग्रीक वैज्ञानिक आर्किमिडीस का शोध है। उनका सिद्धांत है कि यदि कोई वस्तु तैरती है तो इस स्थिति में उसके द्वारा विस्थापित किये हुए पानी का भार उस वस्तु के भार जितना होता है।
जहाज में मौजूद लोहा पत्तरों के रूप में बहुत फैला होता है। साथ ही वह बहुत अधिक मात्रा में पानी हटाता है, जिसका भार जहाज के भार से अधिक होने की वजह से आर्किमिडीस का सिद्धांत उस पर लागू होता है। लोहे का टुकड़ा वैसा नहीं बना होता और डूब जाता है।