धरती का तापमान विश्वव्यापी तापक्रम वृद्धि के कारण बढ़ रहा है। इसके मुख्य कारणों में मानव निर्मित गैस द्वारा होने वाला ग्रीनहाउस प्रभाव एवं वनों की कटाई है।
इन गैसों में हमारे जीवाश्म ईंधन को जलाने से उत्पन्न कार्बन डाई ऑक्साईड, प्राणियों, चांवल की खेती व दलदली भूमि के विस्थापन से उत्पन्न मीथेन, हमारे शीतक यंत्रों द्वारा उत्पन्न क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs-Chlorofluorocarbons) एवं खेती से जुड़ी गतिविधि व कृत्रिम खाद के प्रयोग से निर्मित नाईट्रोजन ऑक्साईड शामिल हैं।
ये गैस एक ग्रीनहाउस के समान ऊर्जा को वायुमंडल में सोखे रखती है और यही पृथ्वी के तापमान को बढ़ाते हैं।