चंद्रमा क्यों चमकता है? क्या हम चंद्रमा से पृथ्वी का उदय एवं अस्त देख पाएंगे ?

Rate this post

चंद्रमा का स्वयं का प्रकाश नहीं होता। सूर्य की किरणें चंद्रमासे परावर्तित एवं प्रकीर्णित होती हैं। इस कारण हम चंद्रमा को देख पाते हैं।

चंद्रमा, पृथ्वी के चक्कर काटने के साथ-साथ स्वयं एक अक्ष पर घूमता है। इसकी गति इस प्रकार है कि हमें पृथ्वी से उसका एक ही हिस्सा हर समय नज़र आता है।

इस कारण चंद्रमा के हमें न दिखाई देने वाले हिस्से से पृथ्वी कभी भी नज़र नहीं आएगी। और जहाँ से पृथ्वी दिखेगी वहां से वह एक ही दिशा में स्थिर दिखेगी। उसका उदय या अस्त होते हुए नहीं दिखेगा।

Leave a Comment