क्या कोई व्यक्ति या वस्तु प्रकाश से अधिक गति से गमन कर सकते हैं? क्या हम एक ऐसा अंतरिक्ष यान बना सकते हैं जो प्रकाश की गति पार कर सकेगा?

Rate this post

क्या कोई व्यक्ति या वस्तु प्रकाश से अधिक गति से गमन कर सकते हैं? क्या हम एक ऐसा अंतरिक्ष यान बना सकते हैं जो प्रकाश की गति पार कर सकेगा?

अगर हम विशेष सापेक्षतावाद में विश्वास रखते हैं तो कोई भी वस्तु या संदेश प्रकाश की गति से अधिक वेग नहीं पा सकते। इस सिद्धांत के अनुसार अगर हम किसी वस्तु की गति बढ़ाने के लिये उस पर बल लगाते हैं तो उस वस्तु का द्रव्यमान भी बढ़ता जाता है और उसकी गति बढ़ाने के लिये हमें और अधिक बल की जरूरत पड़ती है।

जैसे-जैसे उसकी गति प्रकाश की गति के समीप पहुँचती है, यह बल बढ़ता जाता है और अंत में उसे प्रकाश की गति तक ले जाने के लिये आवश्यक बल का मूल्य अनंत हो जाता

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कोई ऐसी नई प्रजाति की वस्तुएं हो सकेंगी जो प्रकाश से अधिक गति से गमन करत हों। मगर ऐसी वस्तुओं की गति धीमी कर उन्हें प्रकाश की गति तक लाने के लिये अनंत बल की आवश्यक्ता होगी! ऐसे कणों को tachyon कहा जाता है। आज तक कोई भी tachyon नहीं देखा गया है।

Leave a Comment