अगर हम पृथ्वी का द्रव्यमान अचानक बढ़ा सकें तो उसके क्या-क्या परिणाम होंगे?

Rate this post

अगर हम पृथ्वी का द्रव्यमान अचानक बढ़ा सकें तो उसके क्या-क्या परिणाम होंगे?

ऐसी स्थिति वास्तविक न होकर काल्पनिक है यह ध्यान में रखते हुए हम इसके निम्नलिखित परिणाम सोच सकते हैं।

(1) पृथ्वी की अपने अक्ष पर घूमने की कोणीय गति धीमीहोगी। मतलब दिन-रात का कालखंड 24 घंटे से अधिक होगा।

(2) गुरुत्वाकर्षण में वृद्धि होने से चंद्रमा नज़दीक आएगा और ज्वार-भाटे अधिक तीव्रता से होंगे।

(3) हमारा वजन बढ़ेगा और अगर पृथ्वी का द्रव्यमान बहुत बढ़ा होगा तो हम अपना वज़न संभाल भी नहीं पाएंगे।

(4) वायुमंडल के पृथ्वी के अधिक पास खींचे जाने से वह घना होगा और इसका परिणाम जलवायु पर दिखेगा। परंतु, पृथ्वी की सूर्य का चक्कर काटने की कक्षा वही रहेगी।

Leave a Comment