अगर किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन नकाब व अंतरिक्ष सूट के बगैर अंतरिक्ष में फेंक दिया जाये तो उसे और उसके शरीर का क्या होगा ?
दुर्भाग्य से वह व्यक्ति ऑक्सीजन की कमी एवं अंतरिक्ष की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मृत हो जायेगा। अगर वह किसी अंतरिक्ष यान या वैसे ही किसी यान से गिरता है तो वह अंतरिक्ष में तैरता रहेगा और पृथ्वी के चक्कर काटता रहेगा।
वायुमंडल से घर्षण के कारण उसकी ऊंचाई कम होती जायेगी और लंबे समय बाद वह पृथ्वी पर गिरेगा। अंतरिक्ष में बेकार उपग्रहों का मलबा बढ़ता जा रहा है।